सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियां
:
बाल्यकाल
से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में प्रतिदिन
सम्मिलित होकर संघ के संस्कार एवं विचारधारा से पूर्ण
प्रभावित। प्रारंभिक शिक्षा से लेकर चार्टर्ड एकाउन्टेंट
तक की शिक्षा हासिल करने में संघ के विचारों को ससम्मान
आत्मसात किए रखना। आरंभिक काल से ही युवाओं के कई खेल-कूद
के कार्यक्रमों का आयोजन करना। क्षेत्र के गरीब, असहाय एवं
विकलांगो के हितों के लिए प्रतिवर्ष नि:शुल्क
स्वास्थ्य शिविर, कंबल वितरण आदि करना।
वर्ष 2006 में बेगूसराय जिला परिषद क्षेत्र संख्या-5
(भगवानपुर प्रखंड) से सदस्य के लिए भारी मतों से
निर्वाचित होकर समाज सेवा की भावना से राजनीति में प्रवेश।
भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जिले
भर में काम करना।
वर्ष 2008 में भाजपा पंचायती राज मंच के जिला अध्यक्ष के
रूप में पार्टी में काम करना। त्रिस्तरीय पंचायत
प्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम करते हुए पार्टी के जनाधार
का विस्तार करना। पंचायत पतिनिधियों से संपर्क कर उनको
भाजपा-जदयू सरकार के योजनाओं के बारे में जानकारी देने से
लेकर उनके अधिकार और कर्तव्य के बारे में जारूक करने का
एक समग्र कार्यक्रम को जिले भर में संचालन किया।
बेगूसराय खगडि़या के पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से वर्ष
2009 के स्थानीय निकाय के चुनाव में जीत हासिल कर बिहार
विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित। वर्ष 2010 से पार्टी के
प्रदेश महामंत्री के रूप में पार्टी के लिए कार्यरत।
अन्य संसदीय संस्थान की सदस्य का विवरण :-
सदस्य, कार्यान्वयन समिति एवं परिषद पटल पर रखे गए
प्रतिवेदनों, कागजातों एवं दस्तावेजों से संबंधित समिति,
बिहार विधान परिषद
स्वतंत्रता आंदोलन में भागीदारी का विवरण (यदि कोई हो)
- नहीं
बिहार विधान परिषद्
की सदस्यता: 4
अगस्त, 2015
अभिरुचि
:
संगीत, अध्ययन व
पर्यटन
स्थायी पता
:
ग्राम+पोस्ट-मेहदौली, थाना-भगवानपुर, जिला-बेगूसराय,
बिहार
वर्तमान पता
:
श्रीकृष्णनगर, सुभाष चौक, बेगूसराय, जिला-बेगूसराय
बी
103, अमरकुँज अपार्टमेंट, विवेकानंद मार्ग, उत्तरी
श्रीकृष्णापुरी, पटना